फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतिम संस्कार से लौट रहे यात्रियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर-गोकुलपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर 1:30 बजे अंतिम संस्कार से लौट रहे यात्रियों से भरा ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा हैं कि सभी लोग अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने दुबौलिया क्षेत्र में सरयू नदी के तट पर गए थे। उधर से लौटते समय संसारीपुर-गोकुलपुर मार्ग पर अचानक ई-रिक्शा चालक संतुलन खो बैठा। जिससे ई-रिक्शा सड़क के किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आसपास मौजूद देवरी गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। इसी दौरान संसारीपुर चौराहे पर मरीज छोड़कर लौट रही 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने मानवता का परिचय देते हुए एंबुलेंस रोक दी। सभी घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता की सराहना की। घायलों में सुभावती देवी (58) पत्नी बालेश्वर प्रसाद निवासी इटबहरा गौर का बायां हाथ टूट गया है। दुर्गावती (55) पत्नी लाल बहादुर निवासी इटबरहा के दाहिने पैर में चोट आईं है। इसी गांव की प्रभावती (60) पत्नी झिनकान का दाहिना पैर टूट गया है। जबकि शिवनंदन के कमर में चोट आईं है। किस्मता (42) पत्नी फागू के पैर में चोट लगी, जबकि रीमा (45) पत्नी साजन लाल के सिर में चोट आई है। खड़ी ट्रक में घुसी टैंपो, चालक समेत कई लोग घायल : महराजगंज। थाना क्षेत्र के अयोध्या-बस्ती लेन पर स्थित संसारीपुर चौराहे के पास सोमवार शाम 3:40 बजे हर्रैया से बस्ती की ओर जा रही सवारी टैंपों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में ऑटो सवार समेत कई यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें