फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध संक्षिप्त-

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज व उत्पीड़न के मामले में सात के खिलाफ केस
विज्ञापन

बस्ती। लालगंज पुलिस ने दो लाख रुपये दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता शकीला की मां ने तहरीर में बताया है कि लालगंज थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी अली हुसैन उर्फ भोलू के साथ बेटी का निकाह हुआ है। आरोप है कि ससुराल में उससे दो लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न करने पर उसके साथ मारपीट की और अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पति अली हुसैन, सास महरून, देवर शमसू, जेठ दीपू, जेठानी गुलजायरा, देवरानी रूकसाना और ननद शकीना के खिलाफ आईपीसी व डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से नवनिर्मित ढाबे में लगी आग
बस्ती। फोरलेन पर शहर कोतवाली के पुलिस चौकी पटेल चौक स्थित खोराखार में बने नवनिर्मित बांस के ढाबे में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से आग में लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद, डायल 112 व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। खोराखार निवासी जीतेन्द्र कुमार चौधरी पुत्र रामचन्द्र चौधरी ने अपनी जमीन में बांस व फूूस का तीन माह पहले ढाबा बनवाया था। जीतेन्द्र के चाचा के लड़के की तबीयत अचानक खराब हो जाने की वजह से ढाबा खोल नहीं पाए। सोमवार की सुबह अचानक नवनिर्मित ढाबा से आग की तेज लपटे व धुंआ निकलता देख लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर की टीम की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें