फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्माणाधीन सड़क पर उड़ रही धूल, घुट रहा दम

विज्ञापन
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के तपसी गांव के पास गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया, इससे राहगीर परेशान संवाद
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती-पीलीभीत मार्ग चौड़ीकरण में लापरवाही दिख रही है। सड़क निर्माण के दौरान खोदाई के बाद उसमें जो गिट्टी डाल रहे उसकी कुटाई ठीक से नहीं कर रहे, इससे वाहन चालकों को सांसत झेलनी पड़ रही है। सड़क पर धूल उड़ने राहगीरों का दम घुटने लग रहा है और उबड़-खाबड़ गिट्टियां होने से दो पहिया वाहन अनियंत्रित हो जा रहे हैं। 50 किलोमीटर की इस परियोजना पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पीलीभीत को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क को बस्ती मनौरी से डुमरियागंज बेवां तक बस्ती पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड और बेंवा से सिद्धार्थनगर से बलरामपुर सीमा तक पीडब्ल्यूडी सिद्धार्थनगर खंड चौड़ीकरण कार्य करवा रहा है। हाल ही में चौड़ीकरण में पेड़ की अड़चन वन विभाग के जरिये तो दूर कर ली गई है, मगर पेड़ की कटाई से हरियाली गायब होने से अब राहगीर सफर के दौरान सांसत झेल रहे हैं। चौड़ीकरण के दौरान पेड़ की कटाई से सड़क की पटरियों से छांव गायब हाे चुके हैं।
24 किलो मीटर तक सड़क निर्माण हो चुका है, यहां तक पेड़ कम दिख रहे। इतनी दूरी का सफर करने में राहगीर गर्मी में पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। वहीं, जहां सड़क खोदाई कर रहे वहां लापरवाही दिख रही है। मिट्टी सड़क पर होने से धूल से राहगीरों को वाहन चलाने में सांसत झेलनी पड़ रही है। राहगीरों ने बताया कि गिट्टी डालने के बाद उसे वैसे छोड़ दे रहे हैं। उसे प्रेस नहीं कर रहे, इससे वाहन उसमें जाते ही अनियंत्रित होकर पलट जा रहे हैं। यदि पानी डालकर ठीक से कुटाई हो तो इससे निजात मिलेगी।
विज्ञापन

-
बिजली पोल शिफ्टिंग ठप होने से कार्य की गति कम
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर कार्य गति में बिजली पोल शिफ्टिंग का न होना भी बाधक है। चौड़ीकरण कार्य में पेड़ की समस्या का हल तो हो गया, मगर अभी तक बिजली पोल शिफ्ट नहीं कर रहे हैं। इसके आगे कार्य में अवरोध होने के चलते बार-बार रुक जा रहा था।
-
छह जनपदों का सफर हो जाएगा आसान
बस्ती-पीलीभीत मार्ग चौड़ीकरण के बाद इस मार्ग पर वाहन फर्राटा भरेंगे। अभी सड़क की चौड़ाई कम होने और वाहनों का दबाव अधिक होने से सांसत झेलते हैं। अब, बस्ती के अलावा सिद्धार्थनगर, बहराइच, पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर जनपद का सफर आसान हो जाएगा। कुल 50 किमी में चौड़ीकरण कार्य होना है, इसमें बस्ती पीडब्ल्यूडी को 35 किमी सड़क बनानी है, जबकि सिद्धार्थनगर खंड को 15 किमी सड़क चौड़ी करनी है। डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी का कहना है कि चिह्नित पेड़ काटे जा रहे हैं, इसके लिए टीम लगी हुई है। तपसी गांव से आगे कटाई चल रही है।
-
19 किमी. दूरी तक कट गए हैं चिह्नित पेड़
सड़क चौड़ीकरण की जद में आए पेड़ का मुआवजा और जमीन पीडब्ल्यूडी की ओर से वन विभाग दिया जा चुका है। चिह्नित पेड़ की कटाई करीब 30 किमी तक की जानी है, अब तक 19 किमी तक पेड़ काटे गए हैं। आगे की कटाई वन विभाग की ओर से जारी है। बताते हैं कि 3600 पेड़ प्रभावित हो रहे हैं। जिसमें से 2000 पेड़ की कटाई अभी चल रही है। इससे कार्य की गति बढ़ेगी। सड़क चौड़ीकरण के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। आसानी से लोग सफर कर सकेंगे।
-
राहगीर बोले-
मनौरी से बेलहरा तक सड़क बन गई है, मगर उससे आगे पेड़ कटाई का कार्य चल रहा है, सड़क किनारे खुदाई भी हो रही है। गिट्टी डालकर ठेकेदार के कर्मी भूल जा रहे हैं कि उसकी कुटाई करनी है। इससे गिट्टी उभरी हुई है। प्रेशर न देने से जरा सी चूक वाहन चालकों के लिए आफत बन जा रही है।
-लीलाधर मिश्रा, राहगीर
-
पेड़ कट जाने से राह से छांव दूर हो चली है। चिलचिलाती धूप में इस मार्ग पर अब सफर कठिन हो चला है। वन विभाग जितने पेड़ काट रहा है, चिह्नित भूमि में लगाने का दावा कर रहा, मगर पटरियों से हरियाली गायब है। इससे राहगीर सांसत झेल रहे हैं। निर्माण में भी लापरवाही दिख रही है।
-मोहित जायसवाल, राहगीर
कोट
साइड देख देख रहे जूनियर इंजीनियर और ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे कि जहां खेदाई हो चुकी है और गिट्टी पड़ चुकी है कुटाई करें। समय-समय पर पानी डाले और प्रेशर से दबाएं। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। तय समय में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-अवधेश कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड-वन, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें