फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी कर बच्चों को भूखा रखने का आरोप,एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी शादी कर बच्चों को भूखा रखने का आरोप, एफआईआर
विज्ञापन

बस्ती। दहेज उत्पीड़न के अलग-अलग दो मामलों में पुलिस ने आठ ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वाल्टरगंज थाने पर तहरीर देकर गनेशपुर निवासी रुखसाना पत्नी अब्दुल्ला ने आरोप लगाया है कि उनके पति अब्दुल्ला ने दूसरी शादी कर ली और उसे घर ले आए। इसके बाद उनके तीन बच्चों को खाना तक नहीं दिया व मारपीट कर घर से निकाल दिया।
आरोप है कि बच्चों का आधार कार्ड भी रख लिया। विरोध करने पर उन्हें भी मारापीटा। पुलिस ने अब्दुल्ला व मुमताज के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली आलिया खातून ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी संतकबीरनगर दुधारा थानाक्षेत्र के धौरहरा निवासी आफताब अहमद के साथ हुई है। वर्तमान में पति व अन्य ससुराल के लोग मजिस्द वाली गली मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर पति व अन्य ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति आफताब, ससुर गुलाम अहमद, सास यासमीन, ननद जैबा, सीबा समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें