फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम

विज्ञापन
परशुरामपुर में सजाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। शहर से लेकर गांव तक शारदीय नवरात्र में माता दुर्गा की पूजा-अर्चन की गूंज है। पूजा कमेटियां पूरी दमखम से पंडाल को खूबसूरत बनाने में जुटी हैं।  
विज्ञापन

परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सुरेला में विगत 18 वर्षों से अनवरत दुर्गा प्रतिमा स्थापित होती है। नौ दिनों तक उत्साह से दुर्गा पूजन होता है। यहां के पूजन की विशेषता यहां जाति धर्म व संप्रदाय से ऊपर उठकर लोग सहयोग करते हैं। इस कार्य में रवी प्रताप सिंह, बब्बी गुप्ता, राजेश पांडेय, रमाशंकर सिंह, योगेश पाठक, उत्तम मौर्या श्रद्धापूर्वक जुटे हुए हैं। 
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार गौर ब्लॉक के मुड़िलवा गांव मे शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार की रात्रि दिल्ली के कलाकारों ने माता जगराता में मनमोहक प्रस्तुति दी। भजन गायक एसएन पांडेय, अजय दूबे, ओंकार, नंदलाल यादव व रामू ने मां के दरबार मे भक्ता करे ला जय जयकार,  केवड़िया खोला हे मइया, ऊंचे पहाड़वा पर लेहलू बसेरवा माई, तोहरे बल पर चलेला संसार हे माई।  सहित भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान दिनेश पांडेय, चिंता हरण, उमाशंकर, विनोद, जीतेन्द्र पांडेय, रबी, नीतेश, राजेश, विश्वप्रकाश, राजेश मौर्या, हरिश्चन्द  पांडेय, अजय पांडेय, संजय पांडेय, राजकुमार पांडेय, दिलीप चौधरी आदि मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में तमाम स्थानों पर प्रतिमाएं सजा कर लोग माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें