फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 54 वर्षों से बागेश्वर नाथ में स्थापित होता है दुर्गा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के बागेश्वर नाथ वार्ड में स्थित बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में पिछले 54 वर्षों से हर शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यहां प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और माता के दरबार में अपना शीश नवाते हैं।
विज्ञापन




1972 से यह परंपरा चली आ रही है। यहां स्थित पंडाल में नवरात्र की द्वितीया तिथि को भव्य पंडाल में पूजन के साथ ही दुर्गोत्सव शुरू हो जाता है, जो नवमी तक चलता है। दशमी तिथि को गोंडा जिला के विसुही नदी में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। यहां दूरदराज से लोग दर्शन करने आते हैं।



लोगों का मानना है कि यहां दर्शन से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। भगवती जागरण का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से आए कलाकार मां का भजन गाते हैं। यहां पर स्थापित मां की प्रतिमा काफी भव्य होती है। मान्यता है कि यहां दुर्गा प्रतिमा के चेहरे का भाव प्रतिदिन बदलता रहता है। राधेश्याम जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, दिनेश कसौधन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें