फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डंपर-ट्रेलर में टक्कर, चालक व खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के धरमूपुर चौराहे के पास शनिवार की सुबह बोल्डर लदे डंपर और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। अनियंत्रित होकर डंपर पलट गया। चालक व खलासी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, राम जानकी मार्ग पर धरमूपुर चौराहे के पास कलवारी की तरफ जा रहा बोल्डर लदा डंपर एवं दुबौलिया की तरफ जा रहे ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों के टायर फट गए।
विज्ञापन

टायर फटने से डंपर अनियंत्रित हो गया और 20 मीटर आगे जाकर सड़क किनारे लगे बिजली तार को तोड़ते हुए पलट गया। डंपर चालक फूलचंद निवासी चिरैयाडाड़ और खलासी सुधाकर निवासी रखिया गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें