फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मार्कशीट की अनिवार्यता के चलते समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया धीमी

Mon, 09 Jun 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आए लगभग एक माह हो गए लेकिन स्नातक में प्रवेश की गति अभी भी काफी धीमी है। इसका मुख्य कारण इंटरमीडिएट की मार्कशीट स्कूलों में नहीं पहुंचना है। इससे छात्र आगे की कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अनिवार्यता भी प्रवेश की गति काे धीमा बना रही है। इंटरमीडिएट के बाद अब स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया है। इस अनिवार्यता के कारण इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्र अभी स्नातक कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।
अभी यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के छात्रों की मार्कशीट स्कूलों में नहीं पहुंची है। वैसे तो ऑन लाइन बच्चों को अपने नम्बरों का पता चल जाता है और वे उस आधार अपने लिए उचित कालेज का चुनाव कर उसमें प्रवेश की प्रकिया शुरू कर सकते थे लेकिन समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अनिवार्यता ने उन्हें रोक दिया है।
विज्ञापन

इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों के पास मार्कशीट होना अनिवार्य है। इस कारण यूपी बोर्ड के छात्र अभी इस पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं। इसके अलावा भी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए अन्य तरह के डाक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें