फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रूट डायवर्जन की वजह से कई जगह लगा जाम

Mon, 03 Mar 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जाम में फंसी रही दो एंबुलेंस-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर बड़े वाहनों के डायवर्जन और सहालग की भीड़ की वजह से रविवार की रात फोरलेन के डायवर्जन प्वाइंट से खड़ौआ टोल प्लाजा के बीच कई जगह लंबा जाम लगा रहा। फुटहिया साइड लेन, नगर बाजार, खुटहन में वाहनों की एक जगह से किसी तरह छुटकारा पाकर आगे बढ़ने पर लोग दूसरे जाम में फंसते रहे। इस दौरान एक साथ दो एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रहीं। उनके लगातार सायरन बजाने के बावजूद आगे बढ़ने का रास्ता उन्हें नहीं मिल रहा था। बड़ी मुश्किल से जोखिम लेने के बाद बाइक सवार इधर-उधर से निकलने के लिए जूझते देखे गए। शाम सात बजे से लेकर रात 11 बजे तक यही आलम रहा। जाम में फंसे यात्री विजय पांडेय ने बताया कि अयोध्या फोरलेन पर डायवर्जन की वजह से सभी बड़े माल वाहक वाहन ट्रक, ट्रेलर आदि फुटहिया से लुंबिनी-दुद्दी हाईवे पर मोड़ दिए जा रहे हैं। शाम को उनकी लंबी कतार लगी रही है।
इसके अलावा रविवार को मांगलिक आयोजन इतने ज्यादा थे कि लोग दो पहिया-चार पहिया वाहन में निमंत्रण में निकले हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें