फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश का तांडव, जिले भर में हाहाकार

Tue, 09 May 2017 11:51 PM IST
बस्ती ब्यूरो
विज्ञापन
मालवीय रोड पर गिरा बिजली का पोल।
विज्ञापन
सोमवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने पूरे जिले में कोहराम मचा दिया। इसकी चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई और 39 जख्मी हो गए वहीं कई बेघर हो गए हैं। रात करीब 11.45 बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। थोड़ी ही देर में हवाओं ने तेज आंधी की शक्ल ले ली। शहर के कचहरी, गांधीनगर, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, जिगिना आदि इलाकों में पेड़ गिरने के साथ ही छतों से टिनशेड उड़ गए। पुरानी बस्ती के ख्वासाबारी में घर पर पेड़ गिरने से इलायची देवी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


कलवारी क्षेत्र के कुसौरा बाजार के चिकवा टोला में 65 वर्षीय हकीमुन्निशा के छप्पर पर पेड़ गिर गया जिसकी चपेट से आकर सिर पर गंभीर चोट लगी और तत्काल उनकी मौत हो गई। वहीं ताहिरपुर में बरगद का पेड़ घर पर गिर गया। जिससे 40 वर्षीय राम खुशियाल, पत्नी उर्मिला, बच्चे संजय व सुरेंद्र घायल हो गए। दो भैंसे भी दब गईं जिन्हें लोगों के सहयोग से निकाला गया। नगर थाना क्षेत्र के मटेरा में दीवार गिरने से 70 वर्षीय कमला देवी पत्नी बहादुर की मौत हो गई। नतिनी नीलम व  शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मलबे को हटवाया। बाहर निकाले जाने तक कमला देवी की मौत हो चुकी थी।

क्षेत्र के ओठघनपुर में दिनेश का मकान ढह गया। जिसकी चपेट में आकर पत्नी गुडिया गंभीर रूप से घायल हो गई। परशुरामपुर क्षेत्र के बैजलपुर निवासी गंगाराम ने एक दर्जन भैंसों को रखने के लिए सीमेंट चद्दर का घारी (चारन) बनवाया था, तेज आंधी से चद्दर तथा दीवार टूट गई। भैंसों को बचाते समय गंगाराम भी जख्मी हो गए। जगदीशपुर निवासी हरिप्रसाद के का छप्पर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन


वाल्टरगंज क्षेत्र के नवादा गांव में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री ढह गई। घर गिरने से राजू , उनकी पत्नी जख्मी हो गईं। इसी गांव के 20 वर्षीय पिंटू , उनकी मां केला देवी तथा पत्नी गौरी टिनशेड में दबकर जख्मी हो गए। बरौली गांव के रामदास की भैंस पर पेड़ गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसी क्षेत्र के चंदौखा में टिनशेड के नीचे दबने से राजकुमार, रामस्वरूप, राम सुरेश, रामबहादुर, परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।  सदर ब्लॉक क्षेत्र के भरौली बाबू निवासी रामदास हरिजन की भैंस नीम के पेड़ से दब गई।  नंदापुर टोला के लाल बिहारी के घर का टीनशेड गिरने से पत्नी सुशीला, बेटे ओमकार, ओमप्रकाश, साजन तथा बेटी रेशमा चोटिल हुए हैं। चंदूका गांव के जितेंद्र कुमार की छत गिर गई।

कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहटी निवासी बाबूराम में छप्पर में सो रहे थे आंधी में छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। परिवार के अन्य लोग किसी तरह बाहर निकल पाए। शोर मचाने पर गांव के लोग जुटे और छप्पर में फंसे बाबूराम को बाहर निकाला। जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया। उनकी भैंस भी बगल में गहरे कुए में जा गिरी। फायर ब्रिगेड की मदद से भैंस को निकाला जा सका। विक्रमजोत क्षेत्र के गौरिया नयन के निकऊ यादव के शादी के कार्यक्रम के समय अचानक तेज आंधी से छाजन के ढह जाने से दो बच्चों के साथ बुजुर्ग निकऊ घायल हो गए। खतमसराय में जगरूप की गाय पर बिजली गिर गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पटखापुर व तुरसी गांव में तिलक समारोह में टेंट गिरने से चार लोग घायल हुए हैं। केशवपुर गांव के सामने हाइवे पर कार से फैजाबाद से लौट रहे कटरा बस्ती निवासी दंपत्ति राघवेन्द्र सिह व मंजू डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। फैजाबाद भेजा गया।
 
बभनान प्रतिनिधि के अनुसार गौर क्षेत्र के केसरई गांव की 35 वर्षीय महिला कलावती देवी की झोपड़ी पर पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से पैर टूट गया। इसी गांव की देवमणि चौधरी के मकान पर गुलर का पेड़ गिर जाने से नीचे दबकर पुत्री महिमा(10) गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। गौर थाना के हरदिया गांव की आजमुन निशा( 6) पुत्री अब्दुल कय्यूम घर गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि सदरुनिशा(65) के हाथ में चोट लगी है। अजय कुमार (18) पैर में चोट लगी है।  छावनी क्षेत्र के बेलभरिया रामगुलाम गांव में पेड़ के नीचे दबने से अनिल कुमार पांडेय कमर की हड्डी टूट गई है। फैजाबाद अस्पताल में भर्ती हैं। गांव के बब्लू सिंह छप्पर गिरने से घायल हुए हैं। झिनकाई के रिहायशी खपरैल पर नीम का पेड़ गिरकर घर में घुस गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें