फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विरोध के चलते अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को लौटना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत नगर बाजार के भवानी प्रसाद नगर का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड नंबर-छह भवानी प्रसाद नगर (धुसुरिया) में आंबेडकर पार्क व चक मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर पहुंची प्रशासन की टीम को विरोध के चलते लौटना पड़ा। नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी और पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने दो दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड-छह भवानी प्रसाद नगर (धुसुरिया) निवासी सत्यराम ने जिलाधिकारी को जन सुनवाई के माध्यम से प्रार्थनापत्र दिया, जिसमें आरोप लगाया कि गांव के बाहर स्थित आंबेडकर पार्क व अन्य भूमि पर गांव के ही कुछ लोग वर्षों से अतिक्रमण कर शौचालय का निर्माण, खेती, छप्पर आदि बनाकर कब्जा कर रखा है। प्रकरण को संज्ञान में लेकर नायब तहसीलदार स्वाति सिंह, अधिशासी अधिकारी सृष्टि सिंह, लेखपाल वीरेंद्र शर्मा, अमित पटेल, प्रेमचंद गुप्ता भारी पुलिसबल के साथ जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। इस पर कब्जाधारियों ने अतिक्रमण हटाओ दस्ते का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जमीन उनकी है, हम खाली नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए टीम को बगैर कब्जा हटाए लौटना पड़ा। नायब तहसीलदार स्वाति सिंह ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को तीन बार नोटिस जारी किया चुका है। उसके बाद भी न ही इन लोगों ने कोई जवाब दिया और न ही अतिक्रमण खाली किया। इन लोगों को दो दिन का और अतिरिक्त समय दिया गया है। अगर समय रहते अतिक्रमण खाली नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें