न्याय मार्ग पर न्यायालय के सामने लीकेज संवाद
बनकटी। जल जीवन मिशन ग्रामीण योजना के तहत जल निगम की ओर से सूर्य नगर वार्ड धुसनाखोर में स्थित ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति होते ही शनिवार को पाइपलाइन में लीकेज हो गया। सड़क पर पानी भर गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बनकटी के धूसनाखोर में वर्ष 2003 ओवर हेड टैंक निर्माण हुआ था। साथ ही, पाइपलाइन बिछाई गई थी। बनकटी, धूसना खोर, भरवलिया बढ़ौनी आदि गांवों में पानी की आपूर्ति होती है। करीब तीन साल बाद से पानी की आपूर्ति बंद हो गई। नगर पंचायत के पहल पर शनिवार को को पानी छोड़ा गया था। इस दौरान बनकटी कस्बे में पाइपलाइन में लीकेज हो गया। देखते ही देखते बस्ती-महुली मुख्य मार्ग के खैराटी मोड़ गेट के पास जलभराव हो गया।
कस्बे के छोटे पाल ने बताया कि उनके घर के सामने राऊर गंगा पुलिया के पास एप्रोच तोड़ कर लोहे की पाइप डाल दी गई है, मगर ठेकेदार सीमेंटेड नहीं कराया। कस्बे के संजीवन, कमल, बबलू आदि ने बताया कि जैसे ही पानी छोड़ा जा रहा है लीकेज की वजह से सड़क पर जलभराव हो जा रहा है। जल निगम के एई सुरेंद्र प्रसाद ने बताया नगर पंचायत को ओवरहेड टैंक हैंडओवर हो गया है। नगर पंचायत की मरम्मत कराएगी। ईओ ऋचा सिंह ने बताया कि जल्द ही पाइपलाइन को दुरुस्त करा दिया जाएगा।