फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ढुलाई खर्च के अभाव में मुंडेरवा समिति पर नहीं पहुंच रही खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। गन्ना विकास सहकारी समिति मुंडेरवा पर पिछले बीस दिन से यूरिया खाद नहीं पहुंच रही है। बताया जा रहा कि ढुलाई खर्च के अभाव में जिला मुख्यालय स्थित मुख्य गोदाम से खाद नहीं आ पा रही है। इससे समिति से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों के किसान खाद के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान रामचंद्र दूबे, पिंटू चौधरी, कृष्ण मुरारी, अरविंद चौधरी आदि ने बताया कि समिति पर खाद समय से नहीं उपलब्ध होने के कारण के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब उन्हें डीएपी की जरूरत थी, तब भी समिति पर यही कठिनाई देखी गई। समिति के सचिव डाॅ. रामफल सिंह ने बताया कि यूरिया की डिमांड भेज दी गई है। समिति पर जब पीसीएफ से खाद आता है तो उसका ट्रांसपोर्ट खर्च नहीं लगता है। जब एफसीआई के माध्यम से खाद आती है तो ट्रांसपोर्ट खर्च देना पड़ता है। इस खर्च के अभाव में खाद नहीं आ पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें