विशेषर गंज बाजार में सड़क जाम कररहे ग्रामीणों को समझाती पुलिस-संवाद
छावनी। थाना क्षेत्र के चौवगोड़वा गांव में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर हुई मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज महिला के मायके वालों ने सोमवार को विशेषरगंज बाजार में रामजानकी मार्ग को जाम कर दिया। उन्होंने ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
सूचना पर थानाध्यक्ष छावनी चन्दन कुमार, थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी, थानाध्यक्ष हर्रैया तहसीलदार सिंह, थानाध्यक्ष पैकोलिया कृष्ण कुमार साहू पहुंचे और गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। बता दें कि क्षेत्र के चौगड़वा निवासी सीमा प्रजापति (30) पत्नी राम सूरत प्रजापति की शनिवार को जलकर मौत हो गई।
छावनी थाना क्षेत्र के कोहल तिवारी निवासी भारत प्रजापति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बेटी सीमा की शादी मई 2018 में चौगड़वा गांव रामसूरत के साथ की गई थी। शादी के बाद से ही आए दिन लड़की को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। छावनी थाने पर भी शिकायत के बाद पति पत्नी में सुलह समझौता हुआ था।
शनिवार की रात में बेटी सीमा को उसके पति और घर के लोग मिल कर जला दिए। इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कालेज में चला और उसकी मौत हो गई। ग्रामीण एक घंटे तक विशेश्वरगंज में मार्ग पर जमे रहे। सूचना पर छावनी, दुबौलिया, हर्रैया, पैकोलिया थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई।
पुलिस ने परिजनों को समझाया बुझाया और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया। छावनी एसओ चंदन कुमार ने बताया कि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।