फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आलू को झुलसा, सरसों को माहू का खतरा, गेहूं की फसल को होगा लाभ

Sat, 30 Dec 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लगातार कोहरा पड़ने से आलू में झुलसा रोग और सरसों में माहू का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। प्याज, टमाटर, मिर्च और बैंगन की फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कृषि विभाग ने फसलों की सुरक्षा के लिए सुझाव जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने, बादल और घना कोहरा छाने के साथ तापमान में गिरावट से आलू की फसल में झुलसा रोग तेजी से फैलता है। इसकी रोकथाम के लिए मैंकोजेब 2.0 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने से फसल को नुकसान नहीं होता है।
इस दौरान फसल की हल्की सिंचाई भी करनी चाहिए। सरसों और राई की फसल पर विकास रुकने, फूल गिरने और माहू का खतरा बढ़ गया है। फसलों को इससे बचाने के लिए बार-बार हल्की सिंचाई लाभदायक साबित होगी। प्याज की फसल को भी नुकसान होगा। फसल को सफेद पॉलिथीन से ढकने से बचाया जा सकता है। मिर्च, बैंगन और टमाटर की फसल को भी नुकसान होगा। फूल गिरने के कारण उत्पादन भी गिरेगा। इनके लिए भी बार-बार हल्की सिंचाई और सफेद पॉलिथीन से फसल को ढककर नुकसान से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें