फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच करोड़ से डीटीआई तैयार, चार साल से सेंसर का इंतजार

Wed, 06 Mar 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस जारी होने से पहले यहीं होगा परीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन विभाग ने प्रदेश के 19 संभागीय मुख्यालयों पर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट स्थापित करने का फैसला किया था। जगह नहीं मिल पाने के कारण इंस्टीट्यूट का निर्माण नहीं हो पा रहा था। लगभग डेढ़ साल बाद तत्कालीन डीएम डॉ. राजशेखर ने 24 जून 2019 को आईटीआई परिसर में जमीन मुहैया कराई और इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया।
इसके निर्माण की जिम्मेदारी उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को सौंपी गई थी। 4 करोड़ 82 लाख 31 हजार रुपये खर्च कर इंस्टीट्यूट का निर्माण 2020 में ही पूरा हो चुका है। ट्रैक व परिसर को दुरुस्त किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब कार्यदायी कंपनी को आटोमेटिक सेंसर लगाना बाकी है। उसी के अनुसार डीएल जारी होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

इस तरह सेंसर से होगा परीक्षण
संभागीय परिवहन निरीक्षक संजय कुमार दास के अनुसार सेंसर से ट्रैक पर टेस्ट के दौरान वाहन चलाने वालों की हर गतिविधि की जांच होगी। सेंसर कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे। ट्रैक गणित के अंक आठ (8) के आकार का बना है। वाहन के ट्रैक पर आने के बाद स्पीड, दाएं या बाएं वाहन को मोड़ने पर इंडीकेटर, चढ़ाई और ढलान पर वाहन चलाने आदि पर अंक मिलेंगे। आरआई ने बताया कि सेंसर यह भी नजर रखेगा कि ट्रैफिक सिग्नल का पालन किया गया कि नहीं। वाहन चलाते वक्त कितनी बार नियमों का उल्लंघन किया गया। इन सभी गतिविधियों की जांच सेंसर करेगा। इसके बाद कंप्यूटर से रिजल्ट मिलेगा। इसी के आधार पर स्थायी डीएल जारी किया जाएगा। ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर छोटी कार से ही टेस्ट दिया जा सकेगा।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें