फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी बेचकर लौट रहे मां-बेटे पर गिरा सूखा पेड़

विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र नेबोरिया गांव में पेड़ गिरने से युवक घायल। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सब्जी बेचकर लौट रहे मां-बेटे पर गिरा सूखा पेड़
विज्ञापन

दुबौलिया। थाना क्षेत्र बरसांव ग्राम पंचायत के नेबोरिया गांव के पास सब्जी बेचकर मोटरसाइकिल से लौट रहे मां-बेटे पर बारिश के दौरान अचानक सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दब कर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को किसी तरह बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसी थाने के पूरे ओरीराय गांव निवासी पप्पू (25) अपनी मां कोयला देवी (50) के साथ शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे नेबोरिया गांव से सब्जी बेचकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। गांव के बाहर चकरोड पर किनारे लगा सूखा पेड़ अचानक गिर पड़ा। जिससे पेड़ के नीचे मोटरसाइकिल सहित दबकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों की मदद से दोनों को किसी तरह से पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें