फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहर में मिला 24 घंटे से लापता युवती का शव

विज्ञापन
फाइल फोटो पूजा । - फोटो : BASTI
विज्ञापन
खंडहर में मिला 24 घंटे से लापता युवती का शव
विज्ञापन

गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट अंतर्गत छोटकी गायघाट में 19 वर्षीय युवती का शुक्रवार को सुबह घर के सामने स्थित खंडहर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ, एसओ प्रदीप कुमार सिंह पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी हासिल की।
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत गायघाट अंतर्गत छोटकी गायघाट की पूजा चौहान (19) बृहस्पतिवार दोपहर से गायब थी। घर वालों ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट कलवारी थाने में दर्ज करवाई थी। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे पूजा चौहान की चचेरी बहन काजल घर से सटे खंडहर की तरफ गई तो उसने में पूजा चौहान का शव देखकर शोर मचाया। जिसके बाद परिवार व आसपास के लोग पहुंचे। शव देखते ही वहां कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन करके घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक लैब की टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच कर साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता दिलीप कुमार चौहान और चाचा रामजस विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। इस समय राम जस घर आये हुए हैं। इंटर की शिक्षा ग्रहण करने के बाद मृतका पूजा घर के काम में हाथ बंटाती थी। जबकि छोटी बहन और भाई राहुल अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले में फंदे का निशान, जमीन पर लिटाया मिला शव
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका का शव जमीन पर लिटाया हुआ मिला। शरीर पर किसी तरह के चोट या खरोंच का निशान न मिलने से मौत का रहस्य गहरा गया है। फोरेंसिक टीम ने बारीकी से शव का मुआयना किया तो गले पर फंदा लगाने के निशान मिले। जिससे प्रतीत होता है कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मगर परिवार के लोगों ने पुलिस को बयान दिया कि उन लोगों ने शव पर लेटा हुआ देखा। सवाल उठता है कि यदि उसने फंदा लगाया तो उसे जमीन पर किसने लिटाया। जबकि परिवार के लोग इससे इन्कार कर रहे हैं। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें