फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धंधेबाज दंपती गिरफ्तार, 1.01 किलो मॉर्फिन बरामद

Tue, 12 Aug 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्रवाई में नशे का धंधा करने वाले दंपती को गिरफ्तार किया गया है। कार में सवार पति पत्नी को रविवार आधीरात को अरजानीपुर मोड़ पर रोककर तलाशी ली गई तो सीट के नीचे झोले में करीब 1.01 किलोग्राम मॉर्फिन मिली।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने बताया कि गोंडा जिले के गिरोह से इसे लाकर फुटकर सप्लाई करते थे। इस गिरोह में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार पुरस्कार दिया है।
पुलिस लाइंस प्रेक्षागृह में एसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अरजानीपुर निवासी रामअधार यादव पुत्र रामनरायन यादव गोंडा जनपद के नशे के धंधेबाजों के माध्यम से मॉर्फिन की सप्लाई कर रहा है। इसका इस्तेमाल लोग नशे के लिए कर रहे हैं। काफी दिनों से पुलिस को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन

रविवार रात परशुरामपुर के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और स्वाट टीम के प्रभारी संतोष कुमार पहाड़गंज मोड़ से अरजानीपुर की तरफ जा रही संदिग्ध कार को चेकिंग के दौरान रोका। कर में सवार महिला पुरुष में एक ने अपने को राम आधार और दूसरी ने अपना नाम गुड़िया बताया। कार की तलाशी लेने पर चालक सीट के नीचे झूले में 1 किलो 10 ग्राम मॉर्फिन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें