फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच दिन पहले पानी में डूबने से हुई थी फेरी वाले मकसूद की मौत

Mon, 04 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मृतक मकसूद की फाइल फोटो
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाने के बयारा गांव का रहने वाला था
भाई व परिवार के अन्य लोगों ने थाने पर पहुंचकर की पहचान
लालगंज थाने के कुआनो नदी के राम नगर घाट पर मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के रामनगर घाट महसो के पास पानी में मिले सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाने के बयारा निवासी मकसूद की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में पांच दिन पहले मौत होने की बात सामने आई है। उसके पेट में बालू, पानी व कचरा पाया गया। फेरी का काम करने वाले मकसूद के परिवार के लोगों का कहना है कि उसके साथ रहने वालों ने हत्या की है। हालांकि, पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे शहजाद ने बताया कि भाई मकसूद फेरी का काम करता था। छह महीने पहले उसकी शादी हुई थी। वह घर-घर जाकर प्लास्टिक का सामान बेचता था। घर से करीब 15 दिन पहले वह कमाने के लिए निकला था। भाई ने बताया कि करीब एक हफ्ते से उससे बात नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कुआनो नदी के रामनगर घाट महसो के पास पानी में एक अज्ञात का शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल सिम के आधार पर पुलिस ने सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा का निवासी बताया। सूचना पर रविवार को परिवार के लोग पहुंचे और उसकी पहचान मकसूद के रूप में की। पोस्टमार्टम में उसके डूबकर मरने की पुष्टि हुई। उसके पेट में बालू, पानी व कचरा पाया गया। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया

मृतक मकसूद की फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें