फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधीरात आसमान में दिखे ड्रोन...दहशत में किया रतजगा

Tue, 19 Aug 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं के बीच रविवार रात कई गांव के आसमान में 6 ड्रोन एक साथ उड़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ठुठवा, देवरी, महादेवी, पेड़ारी, मदही सहित कई गांवों के ऊपर रात 12 बजे से तीन बजे के बीच कई ड्रोन एक साथ उड़ते दिखाई दिए। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तरह-तरह की चर्चा होने लगी। लोग लाठी-डंडे लेकर पहरा देने निकल पड़े। लोगों ने समझा कि हो सकता है कि पुलिस निगरानी कर रही हो लेकिन सुबह पूछे जाने पर एसएचओ तहसीलदार सिंह ने अनभिज्ञता जताई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर रात भर गांव की सड़कों पर घूमते रहे और पहरा दिया।
विज्ञापन

उस क्षेत्र में 10 अगस्त की रात हाईवे पर संसारीपुर चौराहे पर गोमती प्रसाद की दुकान पर चोरी, 11 की रात हाईवे पर संसारीपुर चौराहे पर खड़े ट्रेलर के डीजल टैंक को तोड़ कर डीजल की चोरी का प्रयास, बुधवार की रात देवरी तथा समौड़ी दो गांवों में अधिवक्ता व फौजी के घर में चोरी तथा एक अन्य घर में चोरी का प्रयास की घटना हो चुकी है। ऐसे में मध्य रात्रि संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने से लोगों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें