बस्ती। रेलवे की डीआरएम विजय लक्ष्मी कौशिक शनिवार देर रात रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। यहां की व्यवस्थाओं पर एक नजर डाली। इसके बाद बारी-बारी से परिसर के हालातों को भी जाना। डीआरएम के आने की पूर्व सूचना के चलते पूरे दिन प्लेटफार्म चकाचक किया गया। इस दौरान रेलवे के सभी कर्मी व अधिकारी वर्दी में नजर आए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से चार घंटे विलंब से कार से पहुंची डीआरएम कौशिक ने स्टेशन पर पहुंचते ही सबसे पहले नव निर्मित माल गोदाम का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों से पूछताछ की। इसके बाद वे निर्माणाधीन स्वचलित सीढ़ी की प्रगति पर बातचीत की। निर्देश दिया कि इस कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए। यहां से आगे वे टिकट खिड़की पर लगे स्वचलित उपकरणों को देखा। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक विश्वम्भर से पूछताछ की। प्लेटफार्म पर स्थापित पेयजल व्यवस्था पर नजर डालना भी डीआरएम नहीं भूलीं। सब कुछ ठीक पाने के बाद वे आरपीएफ आफिस में पहुंच गईं। अधिकारियों से स्टेशन के लिए आवश्यक आवश्यकताओं की भी जानकारी हासिल की। निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने आईं डीआरएम आधा घंटे में निर्माण संबंधी सभी बिंदुओं पर आईओडब्लू धीरेंद्र सिंह से भी पूछताछ कीं।
डीआरएम के साथ सीनियर डीएसओ अनिल कुमार, यातायात निरीक्षक ज्योति श्रीवास्तव के अलावा डिप्टी स्टेशन मास्टर हितेष पांडेय, जीसी श्रीवास्तव, नसीम अहमद व अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।