फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मानक पर खरे नहीं उतरे ड्राइविंग स्कूल, लाइसेंस होगा निरस्त

Tue, 31 Oct 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी गई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिले में एक भी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल मानक नहीं पूरा कर पाए हैं। लिहाजा सभी का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा और नये सिरे से मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों की स्थापना की जाएगी।



परिवहन विभाग में व्यवसायिक वाहन चालक लाइसेंस के लिए मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल कोर्स करने के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाता है। जिले में कुल सात ट्रेनिंग स्कूल हैं जो सभी मानक विहीन हैं। जिसकी संभागीय प्राविधिक निरीक्षक संजय दास ने जांच पड़ताल किया है। जो मानक विहीन पाया गया। एआरटीओ पंकज सिंह के अनुसार जिले में संचालित सभी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों को नए मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार जांच करने का निर्देश आरआई को दिया गया था।किसी भी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में नए एसओपी के अनुसार सुविधा नहीं पाई गई और न ही किसी संचालक ने संभागीय प्राविधिक निरीक्षण के समक्ष कोई आवेदन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि संभागीय प्राविधिक निरीक्षक की जांच के बाद सभी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के पंजीयन लाइसेंस निरस्त करने के लिए पंजीयन प्राधिकरण उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) की संस्तुति के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके बाद नये सिरे से मानक पूर्ण करने वाले मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


-

यह होना चाहिए मानक



एआरटीओ पंकज सिंह के अनुसार मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के मानक में स्वागत कक्ष व कार्यालय कक्ष ऐसा होना चाहिए जिसमें इंटरनेट कनेक्शन व कंप्यूटर प्रिंटर सहित, व्याख्यान कक्ष (न्यूनतम 30 व्यक्तियों के लिए), सिमुलेटर कक्ष (एक प्रकार के वाहन के लिए), मॉडल चार्ट व उपकरण, सभी यानों के लिए पार्किंग व फर्नीचर कंप्यूटर सहित मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर आदि होना चाहिए।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें