फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लोलपुर में फ्लाईओवर पर पड़ी दरार

Tue, 31 Oct 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। सरयू नदी के सोती पर लोलपुर गांव के पास बने फ्लाईओवर में दरार पड़ गई है। इस फ्लाईओवर का निर्माण वर्ष 2007-08 में हुआ था।
विज्ञापन

फ्लाई ओवर बनने के बाद से ओवरलोड वाहनों का आवागमन होने के कारण सड़कें और फ्लाईओवर जर्जर होने लगा था। अयोध्या से बस्ती जिले के 80 किमी फोरलेन सड़क भी बदहाल है। इस सड़क पर एक लेन से प्रतिदिन 15 हजार से अधिक दो, चार पहिया और भारी वाहन गुजरते हैं। सड़कों की हालत खराब होने के चलते आए दिन दुर्घटना होती रहती है। हर्रैया के चंद्रमणि पांडेय सुदामा, संतोष सिंह, महेश कुमार ने बताया कि फोरलेन की सड़क मानक विहीन बनने के कारण खराब है। एनएचएआई के पीडी भावेश अग्रवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। फ्लाईओवर और सड़क को अविलंब ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें