फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु बचाने में पेड़ से टकराया ट्रक,चालक गम्भीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु बचाने में पेड़ से टकराया ट्रक, चालक गम्भीर
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। कुशीनगर से लखनऊ जा रहा ट्रक हर्रेया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के पास जानवर बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। घटना में चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाया। हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

लखनऊ से इंडियन ऑयल का सिलेंडर पहुंचाने ट्रक शनिवार को कुशीनगर गया। देर रात ट्रक खाली सिलेंडर लादकर वापस आते समय हर्रेया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के निकट सामने एक जानवर आ जाने से अनियंत्रित हो गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक हड़बड़ा गया और ट्रक अनियंत्रित होकर ब्रिक गार्ड और शीशम के पेड़ों को तोड़ते हुए गड्ढे में चला गया। चालक संतोष कुमार 40 वर्ष निवासी उसरना थाना इटौजा लखनऊ घायल हो गया। अंधेरा होने के कारण काफी देर तक चालक केविन में फंसा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को बाहर निकालकर सीएचसी हर्रेया पहुंचाया। हर्रेया के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें