राम जानकी मार्ग पर गायघाट के पास राख लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा-संवाद
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट के पास राख उतारते समय सोमवार को सुबह एक डंपर पलट गया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार सुबह टांडा से राख लोड कर डंपर कलवारी होते हुए गायघाट की तरफ जा रहा था। गायघाट से लगभग 100 मीटर पहले एक खाली प्लाॅट में चालक राख उतारने जा रहा था। चालक ने जैसे ही प्रेशर ऑन किया डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक उसी में फंस गया।
आसपास के लोग डंपर में फंसे ड्राइवर प्रवीन वर्मा पुत्र राम प्रताप निवासी टांडा जनपद आंबेडकर नगर को किसी तरह बाहर निकाल कर तुरंत बनाहरा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले जाया गया।
जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद ड्राइवर को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। चालक का बाया पैर फैक्चर हो गया है।