फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... खड़े कंटेनर में भिड़ी डीसीएम,चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

खड़े कंटेनर में भिड़ा डीसीएम, चालक की मौत
छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा के समीप की घटना
हादसे के बाद भाग खड़े हुए कंटेनर के ड्राइवर-खलासी
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत (बस्ती)। फोरलेन पर छावनी थाने के चौकड़ी टोल प्लाजा के समीप मंगलवार तड़के करीब तीन बजे खड़े कंटेनर में डीसीएम जा भिड़ी। इससे उसके 35 वर्षीय चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। प्रशासन ने एनएचएआई के एंबुलेंस से घायल खलासी को सीएससी हर्रैया भेजा। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
गंभीर रूप से घायल खलासी सफीक निवासी मुरादाबाद ने बताया कि वे लोग कानपुर से आ रहे हैं। आराम करने के लिए रुकना चाह रहे थे कि हादसा हो गया। इसमें चालक 35 वर्षीय मोहम्मद तालिब पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी मोहम्मद लालपुर थाना बिल्लारी जिला मुरादाबाद की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पहले से खडे़ कन्टेनर का चालक व खलासी भाग गए। पुलिस दोनों वाहन कब्जे में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि रात में बारिश के दौरान कन्टेनर खड़ा करके आराम कर रहा था। घायल खलासी नाम के अलावा कुछ बता नहीं सका।
विज्ञापन

फोटो...
फोरलेन पर पलटी कप्तानगंज थाने की सूमो
बांदा डिपो की बस ने मारी थी एसओ की गाड़ी में टक्कर
हादसे के वक्त इंस्पेक्टर खुद चला रहे थे सरकारी गाड़ी
नगर थाने के गोटवा के पास सोमवार देर रात हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के गोटवा के पास सोमवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे शहर से थाने लौट रहे कप्तानगंज के थानेदार की गाड़ी में पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे टाट सूमो हाईवे पर ही पलट गई। गनीमत रही कि हमराही सूमो की बीचवाली सीट पर सवार थे। पिछली सीट खाली होने से सभी पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
थानाध्यक्ष नगर अनिल कुमार ने बताया कि गाड़ी प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता खुद चला रहे थे। उन्हीं की तहरीर पर बांदा डिपो की बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। ठोकर मार कर भाग रही बस हर्रैया पुलिस ने पीछा करके मुरादीपुर चौराहे के पास काबू में कर लिया। सरकारी चालक के छुट्टी पर होने के चलते थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता खुद गाड़ी चलाते हुए जा रहे थे। इससे पहले भी दो बार ट्रक की ठोकर से कप्तानगंज थानाध्यक्ष की सरकारी जीप हादसे का शिकार हो चुकी है। एक बार मुख्य चौराहे पर ही थाने की जीप पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। इन दोनों हादसों में छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
विज्ञापन

सुखद संयोग रहा
इसे सुखद संयोग ही कहा जाएगा कि एसओ कप्तानगंज की गाड़ी चलाने वाला आरक्षी चालक अवकाश पर था। यदि वह मौजूद होता तो गाड़ी में सवार थानेदार समेत सभी पुलिस कर्मी घायल हुए बिना नहीं बचते। ड्राइवर होते तो एसओ बीच की सीट पर बैठे होते। तब हमराही पिछली सीट पर बैठते। जो हिस्सा हादसे के बाद ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ, अमूमन वहीं हमराही बैठते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें