फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टोल को लेकर विवाद, वाहन चालक की पिटाई, केस दर्ज

Sun, 28 Jan 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती) । थाना क्षेत्र के बस्ती टांडा मार्ग पर स्थित खड़ौआ टोला प्लाजा पर टोल टैक्स के विवाद को लेकर आठ दस की संख्या में आए अज्ञात लोगों ने वाहन चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने वाहन चालक के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बलबा,मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगर पुलिस को दिए तहरीर में अर्जुन यादव पुत्र स्व. हनुमान यादव निवासी बड़ी सरौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ने आरोप लगाया है कि वह वाहन लेकर बस्ती के तरफ जा रहा था। अभी नगर थाना क्षेत्र के खड़ौआ टोला प्लाजा पर पहुंचे ही थे कि तभी टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया।इसी बीच आठ दस की संख्या में पहुंचे लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें