फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 23 हजार की आबादी के लिए 24.99 करोड़ की पेयजल योजना को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले की पुरानी नगर पंचायत बभनान में नगरीय जल निगम अब 24 करोड़ 98 लाख 84 हजार रुपये खर्च कर 23 हजार आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगा। इसके लिए निगम के इंजीनियरों ने जमीन का सर्वे कर स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही योजना को धरातल पर उतारने के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन




नई नगर पंचायतों में लगभग 25-25 करोड़ व नगर पालिका में तकरीबन 50 करोड़ रुपये खर्च कर जलापूर्ति की व्यवस्था की जानी है। नगरीय जल निगम अमृत-दो फेज के तहत बस्ती जिले की गनेशपुर, बभनान, रुधौली व सिद्धार्थनगर के भारत भारी, बढ़नी चाफा व सिद्धार्थनगर नगर पालिका परिषद में पेयजल योजना के तहत नया प्रोजेक्ट तैयार करने में लगा है। इसमें बभनान नगर पंचायत का स्टीमेट पहले ही भेजा जा चुका था, जिसे शासन ने हरी झंडी दे दी है। इसके तहत वाटर हेड टैंक, ट्यूबवेल, स्टॉफ क्वार्टर व चारदीवारी को भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है।

-

बभनान में परियोजना के तहत यह होंगे कार्य
नगरीय जल निगम के सहायक अभियंता ओपी चौधरी व विवेक मौर्य की टीम के अनुसार बभनान नगर पंचायत को तीन जोन में बांटा गया है। एक जोन में पहले किए गए कार्यों को शामिल किया गया है। वहीं दो नए जोन बनाए जाएंगे, जिसके तहत चार नलकूपों को तैयार किया जाएगा और दो वाटर हेड टैंक का निर्माण किया जाएगा। इनकी क्षमता 800 व 350 किलोलीटर होगी। साथ ही पुरानी पाइपलाइन व नलकूपों समेत अन्य कार्यों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


-

जमीन के अभाव में ठप पड़ी थी परियोजना
नगरीय जल निगम ने इसके लिए हर्रैया तहसील प्रशासन से जमीन की मांग साल भर पहले की थी, लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी, जिससे परियोजना पर काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इधर हर्रैया के एसडीएम गुलाबचंद ने इसे गंभीरता से लिया और जमीन उपलब्ध कराई, तब सर्वे व स्टीमेट आदि का काम आगे बढ़ सका।

-

बभनान नगर पंचायत में जल्द शुरू होगी पेयजल परियोजना
बस्ती-सिद्धार्थनगर के नगरीय जल निगम के अधिशासी अभियंता रेहान फारूकी ने बताया कि बभनान नगर पंचायत के 23487 नागरिकों को पेयजल के लिए प्राथमिक मंजूरी मिल चुकी है। शासन स्तर से अभी अन्य संस्तुतियों को पूर्ण किया जा रहा है। उसके बाद परियोजना की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें