कुदरहा की 100 बालिकाओं को मिल जाएगा नया कस्तूरबा विद्यालय का भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कुदरहा ब्लॉक में बहुत जल्द 100 बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का नया भवन मिल जाएगा। इससे इन बालिकाओं के रहने व अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही, ब्लॉक क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
वर्ष 2021 से कप्तानगंज, रुधौली व कुदरहा ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भवनों का निर्माण चालू किया गया था। डीएम अंद्रा वामसी ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन अंकुर वर्मा को जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए तो अभियंताओं की टीम ने कप्तानगंज व रुधौली में कस्तूरबा विद्यालय के भवनों का निर्माण पूरा कराकर शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दिया। वहीं कुदरहा में निर्माण चल रहा था, जो अब लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि इसी माह शिक्षा विभाग को हस्तांतरित भी हो जाएगा।
आरईडी के साइट इंजीनियर लालजी प्रसाद के अनुसार, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के भवन निर्माण पर एक करोड़ 77 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें 100 बेड के लिए कुल 26 कमरों का निर्माण कराया गया है।
...
कोट
कुदरहा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कुछ कमियां थीं, जिन्हें दूर कराया जा रहा है। जल्द ही यह भवन शिक्षा विभाग को सौंप दी जाएगी।
- इं. अंकुर वर्मा, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बस्ती