फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यालयों में 21 से 30 सितंबर तक होंगी ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के इंटर कॉलेजों में 21 से 30 सितंबर तक ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी ड्राइंग और कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए जिले के 15 विद्यालयों को कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। आयोजन की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस संजय सिंह ने पत्र जारी कर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिताओं में जिले के 14 ब्लॉकों के विद्यार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम की ब्लॉक स्तर पर भी निगरानी की जाएगी।
प्रतियोगिताएं किसान इंटर कॉलेज महरा कटया, श्रीबाबू राम जय जय राम चौधरी इंटर कॉलेज महुडर, स्व. द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज लालगंज, झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी, नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा, विवेकानंद इंटर कॉलेज दुबौलिया, औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा, श्री वाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत, किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर, महेश प्रताप इंटर कॉलेज रुधौली, श्रीमहादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर, आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौआ, किसान इंटर कॉलेज भानपुर और राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर चयनित विजेता पांच छात्र-छात्राओं के बीच तीन अक्तूबर को राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें