फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन के नाले चोक, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन पर नालियां चोक होने से सड़क पर जलभराव से परेशानी संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 17 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन पर जलनिकासी की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क किनारे बने नाले और नालियां चोक होने से बारिश और घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन साल पहले जाम से निजात दिलाने और वाहनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कंपनीबाग से बड़ेवन ओवरब्रिज तक करीब 1.75 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन में तब्दील करने की योजना बनाई थी। परियोजना पर 17 करोड़ रुपये खर्च किए गए। सड़क निर्माण का काम पूरा होने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो गया, लेकिन बारिश के मौसम में जलनिकासी व्यवस्था की खामियां सामने आने लगी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बनी कई नालियां जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं और नाले भी चोक हो गए हैं। सफाई नहीं होने से पानी का बहाव रुक गया है। इसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा होकर बह रहा है। राहगीरों के अनुसार, ओवरलोड वाहनों के कारण कई स्थानों पर सड़क दब गई है, जहां बारिश का पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन

कटरा पानी टंकी के पास पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाए गए नाले से भी पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इससे गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे पैदल चलने वालों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी आरबी, रामकिशन और राकेश ने बताया कि सड़क और नाली निर्माण पर बड़ा बजट खर्च किया गया, लेकिन जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी।
उनका कहना है कि चोक नालों की सफाई और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराई जानी चाहिए। इधर, कृषि कार्यालय के सामने चोक हुए नाले को तोड़कर नए सिरे से बनाया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इसी तरह अन्य स्थानों पर जाम नालों को भी दुरुस्त कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

-
लोग बोले
बड़ेवन से कंपनीबाग तक बनी फोरलेन से सफर आसान हुआ, मगर जलनिकासी के लिए बनाए गए नाले चोक हैं, इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर आकर जमा हो रहा है। बारिश में ओवरफ्लो से सड़क पर पानी भर जा रहा है।
-राहुल गुप्ता, कटरा, बस्ती।
-
सड़क निर्माण के दौरान कई नालियां टूट गई थीं। नालियां तो बनाए मगर ऊंचाई काफी कर दिए, इससे आसानी से बारिश का पानी निकास नहीं हो पा रहा है। कई जगहों पर सड़क भी दब गई है। डिवाइडर के किनारे पानी जमा रहता है, इससे परेशानी है।
-अवनीश कुमार, आवास विकास
कोट
सड़क बन चुकी है। आवागमन बहाल है। नालियों जहां चोक हैं, वहां कार्य कराया जा रहा है। जलनिकासी के लिए होल भी किए जा रहे हैं। सड़क दबने की जानकारी नहीं है, संबंधित जेई से जांच कर रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

अवधेश कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड-वन बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें