फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क पर रखवा दी नाला निर्माण की सामग्री, लग रहा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। दर्जीकुआं हर्रैया को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाला निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री को ठेकेदार द्वारा सड़क पर गिरा दिया गया है। जिसके चलते लंबा जाम लग रहा है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बभनान द्वारा जल निकासी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे आबादी वाले हिस्से में आरसीसी नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाला निर्माण के लिए प्रयोग होने वाले निर्माण सामग्री को ठेकेदार द्वारा सड़क पर ही डंप किया जा रहा है। जिसके चलते छोटे से लेकर बड़े वाहन उसमें फंस जा रहे हैं और जाम का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर में इसी सामग्री में वाहन फंसने से लंबा जाम लग गया। पेट्रोल पंप तिराहे से लेकर जिला सहकारी बैंक पर घंटों लंबा जाम लग रहा। कई लोग अपना रास्ता बदलकर गंतव्य को रवाना हुए। कस्बे के राजेश कुमार, प्रदीप, रामकिशोर, पंकज ने बताया कि नाले का मलबा सड़क की पटरी पर निकाल कर रखा गया है और निर्माण में प्रयोग किए जाने वाली सामग्री सड़क पर ही रखी जा रहा है। जिसके चलते घंटा- घंटा भर जाम में फंसना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि जाम की सूचना पर मौके पर पुलिस भेजी गई थी। निर्माण सामग्री को हटवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें