फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बड़ेवन पर खत्म कर दिया नाले का कनेक्शन... मोहल्लों में भरा पानी

Wed, 10 Jul 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विवेकानंद कालोनी में भरा बारिश का पानी।
विज्ञापन
तीन दिन की बारिश में घरों में घुस गया था पानी, नागरिकों का बाहर निकलना हुआ दूभर
विज्ञापन

कटरा फोरलेन निर्माण के नाते पांच महीने से ब्लॉक रोड के किनारे बना नाला जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कटरा फोरलेन सड़क निर्माण के चलते रौता एवं बैरियहवां वार्ड के एक दर्जन काॅलोनियों में जलनिकासी की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बड़ेवन के पास ब्लॉक रोड से पहुंचने वाले मुख्य नाले का कनेक्शन खत्म कर दिया गया है। इससे पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। बारिश शुरू हुई तो इन वार्डों में जलभराव की समस्या गहरा गई है। अधिकतर काॅलोनियों में पानी भर जा रहा है।
आजकल शहर के रौतापार, बैरियहवां एवं आवास विकास कॉलोनी आंशिक में जलभराव की समस्या से जूझना नागरिकों की नियति बन गई है। तीन दिन की बारिश में यहां की दर्जन भर कॉलोनियों में पानी भर गया। इधर दो दिन से बारिश थमी तब जाकर कुछ राहत मिली। वरना नागरिकों का घर से निकलना दुश्वार हो गया था। बारिश के दौरान अधिकतर घरों में भी पानी घुस गया था। इन वार्डोें की जलनिकासी के लिए नालियों का कनेक्शन ब्लॉक रोड के किनारे बनाए गए नाले से किया गया है। यह नाला बड़ेवन में मुख्य नाले जोड़ा गया था।
विज्ञापन

फरवरी में बड़ेवन से कटरा फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान पुराना नाला क्षतिग्रस्त कर नए सिरे से पुलिया और नाला का निर्माण किया जा रहा है। इस वजह से इन वार्डों की जलनिकासी ठप हो गई। उम्मीद थी कि बारिश से पहले पीडब्ल्यूडी नवनिर्मित नाले से ब्लॉक रोड का नाला जोड़ देगाा। मगर, ऐसा नहीं हो पाया। इधर बारिश शुरू हो गई। इससे जलभराव की समस्या गहरा गई है।
...
विवेकानंद कॉलोनी, रौतापार विस्तार क्षेत्र में जूझ रहे नागरिक
ब्लॉक रोड स्थित विवेकानंद काॅलोनी, रौतापार विस्तार क्षेत्र, बैरियहवां का उत्तरी हिस्सा एवं आवास विकास तथा कटरा के उत्तरी हिस्से में बसी कॉलोनियों में पिछले दिनों जलभराव की समस्या सामनेे आई। यहां मुख्य सड़कों और घरों से पानी खिसकनेे में दो से तीन दिन लग गए। लोगों को पानी में घुसकर आना-जाना पड़ा। जिनके मकान निचले सतह पर हैं, उनके यहां घरों के भीतर पानी घुस जा रहा है। सदर ब्लॉक के सामने स्थित कॉलोनी में जलभराव की समस्या ज्यादा है।
...
ब्लॉक रोड के मुख्य नाले का कनेक्शन खत्म कर देने से पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। पानी एकत्र होने से नाले की दीवार ढह गई है। इस वजह से लोगोें को जलनिकासी समस्या से जूझना पड़ रहा है।
-गुड्डू, ब्लॉक रोड
...
पांच महीने से निर्माणाधीन फोरलेेन के नाते नाला बंद रखा गया है। इधर बारिश शुरू हुई तो मोहल्ले में जलभराव की समस्या ला-इलाज बन गई। अब तक कोई स्थायी निदान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन

-जावेद, पतेलवा
...
कोट
बड़ेवन पर नाला का कनेक्शन अभी जोड़ा नहीं गया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी से पत्राचार किया जाएगा। नागरिकों को जल्द ही जलनिकासी की समस्या से मुक्ति दिलाई जाएगी।
-सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रभारी ईओ/ एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें