फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांधी नगर क्षेत्र में शुरू हुआ नाला सफाई का कार्य

Fri, 19 May 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जेसीबी, ट्राली-ट्रैक्टर लेकर रोडवेज के पास नाले की सफाई करती नगर पालिका की टीम
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका प्रशासन नालों की सफाई को लेकर सचेत हो गया। बृहस्पतिवार को प्रमुख नालों पर सफाई कर्मियों की टीम उतारी गई। पूरे दिन नालों के सिल्ट सफाई का कार्य कराया गया। अमर उजाला ने 18 मई के अंक में बारिश में फिर डूबेगा शहर, अभी से सोचो शहर की सरकार... शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। तब जाकर नालों के सफाई का कार्य शुरू हो सका है।
विज्ञापन

पहले दिन गांधीनगर क्षेत्र में सफाई कर्मियों की टीम उतारी गई है। 20 से 22 की संख्या में सफाई कर्मचारी गांधीनगर मार्ग के दोनों तरफ बने नालों का ढक्कन उतारकर सिल्ट निकालने का कार्य शुरू किए है। देर शात तक सफाई का कार्य चलता रहा। पाठक जी की गली से लेकर टाउन क्लब तक सफाई कराई गई है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि प्रयास है बारिश से पहले शहर के सभी प्रमुख नालों के सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। इसके लिए सफाई कर्मियों की और टोलियां उतारी जाएंगी। बारिश से निपटने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। ताकि शहर में जलभराव का संकट न खड़ा हो।
-
पैदा हुई नई समस्या
- शहर के लोगों ने सड़क के किनारे कचरा डाल देने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। गांधीनगर के अमरपाल, सुरेंद्र, अजहर आदि ने बताया कि कचरे से एक अलग समस्या पैदा हो गई है। ईओ नगर पालिका ने बताया अभी कचरा गीला है। सूखते ही उसे हटा लिया जाएगा।

जेसीबी, ट्राली-ट्रैक्टर लेकर रोडवेज के पास नाले की सफाई करती नगर पालिका की टीम

जेसीबी, ट्राली-ट्रैक्टर लेकर रोडवेज के पास नाले की सफाई करती नगर पालिका की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें