फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. राममनोहर लोहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। समाजवादी आंदोलन के अग्रदूत डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के विचारों और योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने आजाद भारत में सत्ता से सवाल पूछना सिखाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, कविंद्र चौधरी, जावेद पिंडारी, मो. सलीम, आरडी निषाद, रामशंकर निराला समेत कई वक्ताओं ने कहा कि लोहिया भारतीय राजनीति में गैर-कांग्रेसवाद के शिल्पी थे, जिन्होंने जनहित के मुद्दों पर आजीवन संघर्ष किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें