भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संभोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
बस्ती। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नए संसद भवन में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की मांग की है। इसे लेकर डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मौके पर विक्रम गौतम, मूलचन्द आजाद, रामशंकर आजाद, सविता भारती, पुष्पा भारती, साधना गौतम, रीता भारती, मंगल सिंह राव, प्रवीण कुमार, अवनि कुमार के साथ अनेक पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे। संवाद