बस्ती। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष हृदयराम वर्मा के नेतृत्व में डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर भाकियू के शोभाराम ठाकुर, जयराम चौधरी, राम मनोहर चौधरी, पारसनाथ गुप्ता, हरि प्रसाद, शिवमूरत चौधरी, विनोद कुमार, शिवनरायन, जैसराम, दीनानाथ, राधेश्याम आदि मौजूद रहे। संवाद