फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन जिलों के डीपीआरओ बदले, बस्ती में मनोज कुमार त्यागी की तैनाती

Tue, 17 Nov 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शासन ने पंचायतीराज विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके तहत अमेठी में तैनात जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी को बस्ती भेजा गया है। वह यहां नए जिला पंचायत राज अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुशीनगर के जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी का तबादला कानपुर देहात किया गया है। वहीं, सिद्धार्थनगर के जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा को प्रशासनिक आधार पर अमेठी में तैनाती दी गई है।
तीनों अधिकारियों काे शासन ने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर योगदान आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। तबादले का आदेश पंचायतीराज अनुभाग-1 के विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें