फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला कारागार में निरूद्ध सफाईकर्मी को डीपीआरओ ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिवाकरपुर के राजस्व गांव जमुनीपुर में तैनात में तैनात सफाई कर्मी को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। बताया कि सफाईकर्मी अनिल कुमार को छह नवंबर से जिला कारागार में निरुद्ध होना पाया गया है। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने बताया है कि ग्राम पंचायत के सफाई कर्मी अनिल कुमार को कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली का घोर उल्लंघन का दोषी पाया गया है। पुष्टि होने के बाद सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। एडीओ पंचायत गौर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि जांच अधिकारी को आरोप पत्र उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बताया कि गांव की सफाई प्राथमिकता में है। लापरवाह कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें