फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उत्पीड़न के सवालों को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा ने राज्यपाल को भेजा 11 सूत्रीय ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों के मामलो में पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाये जाने की मांगों को लेकर डीएम के जरिये 11 सूत्रीय मांग राज्यपाल को भेजा। 11 सूत्रीय ज्ञापन में मासूम बच्ची के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने, घटना का खुलासा करने के लिए गठित जांच कमेटी को बर्खास्त करके उच्च स्तरीय जांच कराने। जिलाध्यक्ष आरके आरतियन ने कहा कि यदि उत्पीड़न, जुल्म, अत्याचार मामलों में न्याय न मिला तो चरणबद्ध आंदोलन को जारी रखा जाएगा। मंडल अध्यक्ष बुद्धेश राना, मंडल उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा राम सुमेर यादव, कामरेड राम लौट, अमर जीत आर्य, पवन कुमार, किस्मता, अजय कुमार, गोपाल, संतराम, सुनील यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें