बस्ती। गौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत करनपुर के राजस्व गांव में तैनात सफाईकर्मी पन्नालाल को डीपीआरओ घनश्याम सागर ने निलंबित कर दिया है। एडीओ पंचायत गौर की जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव में नहीं जाते। सफाई न होने से शिकायतें आ रही थीं।
उच्चाधिकारियों के आदेश का लगातार अवहेलना भी किया जा रहा था। नोटिस का स्पष्ट जवाब नहीं मिला। गांव में गंदगी भी पाई गई। ऐसे में कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए डीपीआरओ ने पन्नालाल को निलंबित कर गौर ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। वहीं, जांच के लिए एडीओ पंचायत कुदरहा को जांच अधिकारी नामित किया है। संवाद