फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। दहेज के लिए मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पड़ोसी जिला गोंडा के खोड़ारे थानाक्षेत्र के पिपरा इस्माइल गांव की सरोज चौहान ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि उनकी शादी 11 वर्ष पहले दिनेश कुमार पुत्र अशर्फीलाल निवासी छोटी देवरिया बुद्धिपुर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर के साथ हुआ था। पिता ने दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद पति दिनेश कुमार, देवर सुरेश कुमार, विनय कुमार, सास शिवकुमारी, ससुर अशर्फीलाल, ननद जमुना देवी, नंदोई दयाशंकर कम दहेज लाने की बात कहकर मारपीट करते थे। अ दो लाख रुपये और मांग रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें