फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः दोपहर तक भीड़, फिर सन्नाटा

विज्ञापन
बस्ती के कंपनीबाग चौराहे पर गाड़ियों की जांच करती पुलिस। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
लॉकडाउन: दोपहर तक भीड़, फिर सन्नाटा
विज्ञापन

बस्ती। लॉकडाउन 2.0...15 अप्रैल से लागू है। इसमें जिले को छूट नहीं मिली है। बावजूद इसके शहर सहित कस्बों व बाजार में लोगों की आमदरफ्त बढ़ गई है। हालांकि, जगह-जगह बैरिकेटिंग कर आवागमन बाधित किया गया है, मगर यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुनने को कोई तैयार नहीं है। ये स्थिति दोपहर दो बजे तक रहती है। इसके बाद सड़कें सूनी हो जाती है। बाजार पूरी तरह बंद हैं। हॉट स्पॉट एरिया में सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं। यहां घर से बाहर निकलने वालों पर डीएम आशुतोष निरंजन ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
लॉकडाउन का सख्ती से पालन के लिए जिला और पुलिस प्रशासन खूब हाथ-पांव मार रहा है, मगर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक जरूरत के लिए लोगों को निकलने की छूट है। इसी के बहाने तमाम लोग बगैर कार्य के सड़क पर आ रहे हैं। पुलिस आने-जाने वालों को टोक जरूर रही है, मगर ऐसे लोग कोई न कोई बहाना खोज ही लेते हैं। बैंकिंग कार्य के लिए चार बजे तक समयसीमा निर्धारित है। ऐसे में लेन-देन करने वाले भी घर से बाहर निकल रहे हैं। हॉट स्पॉट एरिया में सख्ती बढ़ाई गई है। यहां किसी को भी घर से निकलने की इजाजत नहीं है। शहर के तुरकहिया, मिल्लतनगर, गिदही खुर्द, जमोहरा व परसा जाफर में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यहां पीएसी की भी ड्यूटी लगाई गई है। इस एरिया के आसपास क्षेत्र को सील कर बैरिकेटिंग की गई है, जहां पुलिसकर्मी पहरा दे रहे हैं। घर से निकलने वालों को सख्ती से अंदर रहने की हिदायत दी जा रही है। हर घर पर प्रशासन आवश्यक सामान की आपूर्ति करा रहा है। सुबह सब्जी, अनाज, दवाएं व अन्य जरूरी सामान को लेकर यहां ड्यूटी पर तैनात जिम्मेदार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि हॉट स्पॉट एरिया के अलावा सुबह दस से दोपहर दो बजे तक जरूरी सामान के लिए कोई भी बाहर निकल सकता है, मगर बाजार में वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करे। दवा आदि की दुकानों को भी खोला गया है, जिससे आम लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। बैंक की शाखाएं शाम चार बजे तक संचालित की जा रही हैं। ऐसे में बैंकिंग कार्य के लिए लोग आ-जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें