फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कागजी हैं विद्युत निगम के दावे... गर्मी में बेहतर आपूर्ति की न करें उम्मीद

Wed, 03 Apr 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

शुरुआती चरण में ही हांफ रहे तार, खंभे व नई लाइन बनाने के कार्य
शहर में शुरू नहीं हुआ एबी केबिल बदलने व एलटी लाइन बनाने का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्युत निगम संसाधनों को बेहतर करने का भले ही दावा कर रहा हो लेकिन उसका दावा महज कागजी साबित हो रहा है। तार व खंभे बदलने, नई लाइन बनाने और ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के कार्य बहुत सुस्त हैं। अब यदि इसमें तेजी आ जाए तो भी उपभोक्ताओं को गर्मी में राहत नहीं मिल पाएगी।
उल्लेखनीय है कि विद्युत निगम बिजनेस प्लान, नगर निकाय व रीवैंप योजना के तहत संसाधनों को दुरुस्त कराने का कार्य एजेंसियों को दिया है। अलग-अलग वितरण खंडों में यह एजेंसियां सुस्त गति से काम कर रही हैं। शहर की बात करें तो बिजनेस प्लान के तहत बाबा इंटर प्राइजेज ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा कर दिया है। नगर निकाय योजना के तहत सत्या रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड ने शहर में 10-15 कार्य शुरू किया है। लेकिन अभी तक कोई काम पूरा नहीं हो पाया है। शहर में नगर निकाय योजना के तहत 39 कार्य होने हैं। इनमें लाइन विस्तारीकरण व ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाना है। जबकि बिजनेस प्लान 2023-24 के तहत शहर में एबी केबल द्वारा नई एलटी लाइन बनाने और जर्जर व क्षतिग्रस्त एबी केबिल बदलने का काम किया जाना है। इस कार्य को कराने के लिए विद्युत निगम ने तीन नवंबर 2023 को मेसर्स राजू सिंह फर्म को उद्देश्य पत्र (एलओआईयू) जारी किया। लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं कराया गया।
विज्ञापन

...
ग्रामीण वितरण खंडों का भी हाल बुरा
विद्युत निगम ग्रामीण वितरण खंडों में भी नई लाइन बनाने व ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य एजेंसियों को दे रखा है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय में चौधरी कंस्ट्रक्शन, हर्रैया में मुद्रावती व तृतीय में एक अन्य फर्म को ठेका मिला है। खंड द्वितीय व हर्रैया में कार्य अभी शुरुआती फेज में है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि अप्रैल आ गया लेकिन अभी तक कार्य ढंग से शुरू भी नहीं हो पाया। यदि यही स्थिति रही तो अगले गर्मी सीजन तक कार्य समाप्त हो पाएगा।
विज्ञापन

...
कोट
एजेंसियों ने अप्रैल में ही कार्य समाप्त करने के लिए समय मांगा है। सभी को समय दिया गया है। यदि निर्धारित समय के अंदर काम पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
-राम बुझारत, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें