बाजार में सेवई से कपड़ों तक की भरमार
खरीदारी के लिए महिलाओं में अधिक उत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रमजान के बाद मनाए जाने वाले ईद को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। कपड़ा, जूता-चप्पल, सेवई समेत पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी लोगों ने शुरू कर दी है। खरीदारी के लिए महिलाओं में अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। गांधीनगर, दक्षिण दरवाजा, कंपनीबाग , मंगलबाजार समेत अन्य बाजार में दुकानें सज गई हैं। लोगों ने इसकी खरीदारी भी शुरू कर दी है।
बाजार में ग्राहकों की चहलकदमी से रौनक बढ़ गई है। कराची का वर्क शूट, लखनवी चिकन के कुर्ता-पायजामा और फिरोजाबाद की चूड़ियां ग्राहकों की पसंद बनी हैं। ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से कारोबारियों के चेहरे खिले हैं।
बाजार में लच्छा सेवर्ई, भूनी सेवई, दाल फ्राई सेवई उपलब्ध है। शुद्ध घी के सेवई भी बिक रहे है, जो 600 रुपये प्रति किलोग्राम है। लच्छा 90 से लेकर 450 रुपये तक बिक रहे हैं। इसके अलावा कोरिया की सेवई 207 रुपये प्रति किलो बाजार में बिक रहे हैं।
...
तुर्की व अफगानी टोपी बढा रही बाजार की रौनक
ईद में टोपी की एक खास पहचान है। बाजार में टोपी भी कई प्रकार के उपलब्ध है, जो 50 से 200 रुपये तक कीमत में उपलब्ध है। टोपी में अफगानी टोपी, सूडानी बरकाती, तुर्की टोपी, बांग्लादेशी टोपी सहित कई प्रकार की टोपियां बिक रही हैं।