फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने के बाद किया रक्तदान

Fri, 16 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर लेखपाल संघ के पदाधिकारियो ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे जिले भर के लेखपालों ने गुरूवार को धरने के बाद रक्तदान किया। 30 लेखपालों के अलावा ग्राम पंचायत खुटहना के सुनील चौधरी भी रक्तदाताओं में शामिल रहे।  लेखपाल संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि लेखपाल संवर्ग इससे पहले भी बाढ़, सूखा, अग्निकांड और स्थापना दिवस पर पीड़ितों सहायता देने का कार्य करता रहा है। रक्तदान करके लेखपाल सरकार को यह बताना चाहते हैं कि वह आंदोलन के दौरान भी गरीबों की मदद करने में उनकी भावना में कोई कमी नहीं आई है। बताया कि लेखपालों ने जो रक्तदान किया है उसका लाभ उन गरीब और जरूरतमंदों को मिलेगा जो आर्थिक अभाव में रक्त की व्यवस्था नहीं पाते हैं। 
विज्ञापन


रक्तदान करने वालों में जुगुल किशोर वर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, मुकेश कुमार, धमेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार गुप्त, मनोज कुमार मणि त्रिपाठी, रविराज चौधरी, राम बहाल पांडेय, सतीशचंद्र, संजय कुमार चौधरी, राम सागर,  अरूण कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, कृष्ण चंद्र चौधरी, भगवान प्रसाद तिवारी, अशोक कुमार त्रिपाठी, धु्व नाथ चौधरी, रोमपाल, रामजी, मतीउर्ररहमान, विनोद चौधरी, बाल कृष्ण उपाध्याय, शिवमूरत, विनोद कुमार गुप्त, रामजीत, प्रेम बिहारी श्रीवास्तव, दयानंद लाल व  शंकर शामिल रहे।  इस  मौके पर जिलाध्यक्ष राम सुमेर, रमेशचंद्र, विद्याधर द्विवेदी, अंजनी नंदन शरण, अशोक तिवारी, अजय  कुमार वर्मा,, विजय पाल, श्याम लाल, गंगाप्रसाद   श्रीवास्तव, नंद कुमार  श्रीवास्तव, मनोज कुमार शुक्ल, इंदजीत यादव, राजेश्वरी उपाध्याय,  सुरेंद्र उपाध्याय,  गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, मनोज  शुक्ल, विजय कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या प्रसाद,  दीनानाथ शुक्ल, मेहीलाल, जियालाल, महेंद्र सिंह, शिवनरायन सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें