फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चिकित्सकों को आज दी जाएगी सर्पदंश से बचाव की ट्रेनिंग

Fri, 26 Sep 2025 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बस्ती में सर्पदंश से बचाव के लिए प्रशिक्षित चार डॉक्टर शुक्रवार को 50 चिकित्सकों को विशेष ट्रेनिंग देंगे। इस पहल का उद्देश्य सर्पदंश मामलों में कमी लाना और तत्काल उपचार की जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती। सर्पदंश से बचाव के लिए प्रशिक्षित चार डॉक्टर शुक्रवार को 50 चयनित चिकित्सकों को सर्पदंश से बचाव के संबंध में ट्रेनिंग देंगे। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि सर्पदंश के मामलों में कमी लाने के लिए डॉक्टर प्रशिक्षित किए गए हैं। अब ये डॉक्टर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चिकित्सा इकाई कैली में 50 डॉक्टरों के समूह को ट्रेनिंग देंगे। कहा कि सर्पदंश होने पर किसी भी तरह के अंधविश्वास में न पड़ें, सीधे नजदीकी सरकारी अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम लगवाएं। उन्होंने बताया कि सांप के दांत के नीचे विष की थैली होती है, जब सांप डसता है, तो विष लोगों के शरीर में चला जाता है। यह विष खून के माध्यम से पूरे शरीर में फैल जाता है। इससे पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत आती है। समय से इलाज न मिलने पर जान भी जा सकती है। इससे प्रेरित करने और अस्पताल पहुंचे पीड़ितों का उपचार तत्काल कैसे करें, इसके लिए डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. अहमद फरदीन, डॉ. विनोद कुमार और डॉ. आरके सिंह को प्रशिक्षित के लिए भेजा गया था, वह शुक्रवार को कैली में 50 डॉक्टरों को प्रशिक्षित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें