फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक घंटे की थानाध्यक्ष के आदेश पर दर्ज हुआ केस

Fri, 26 Sep 2025 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

कलवारी में बीएससी छात्रा स्तुति त्रिपाठी को एक घंटे के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने शिकायत पर केस दर्ज करने का आदेश दिया और थाना परिसर से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलवारी। थाना क्षेत्र की बीएससी की छात्रा स्तुति त्रिपाठी को वृहस्पतिवार को एक घंटे के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। छात्रा ने थानाध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही सभी का स्वागत ताली बजाकर किया। इसी दौरान थाना क्षेत्र के डेल्हवा गांव की गीता वर्मा ने एक युवक ने गाली गलौज किए जाने की तहरीर दी। स्तुति त्रिपाठी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें थाना परिसर, कार्यालय, भोजनालय, सीसीटीवी, शस्त्रागार और पूरा कैंपस दिखाया तथा महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें