फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई

Sun, 09 Apr 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
महिला अस्पताल में मारपीट के विरोध में चिकित्सकों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय में शनिवार को प्रसूता की मौत के बाद परिजनों के बवाल करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कार्रवाई तथा सुरक्षा की मांग को लेकर रविवार को चिकित्सकों ने बैठक की। इस दौरान डीएम के निर्देश पर पहुंचे एसडीएम सदर से चिकित्सकों ने वार्ता की। चिकित्सकों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम प्रशासन को दिया। एसडीएम ने चिकित्सकों को मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


महिला चिकित्सालय में हुई घटना के विरोध में आईएमए व पीएमएसए की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में प्रभारी एसडीएम सदर लाल बहादुर भी पहुंचे। चिकित्सकों ने घटना में नामजद आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि आए दिन ऐसी घटनाएं सरकारी व निजी चिकित्सालयों में घटित हो रही हैं। ऐसे में चिकित्सक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नतीजतन उनकी कार्य प्रणाली प्रभावित हो जाती है। कहा कि 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उन पर कार्रवाई न हुई तो अराजकतत्वों का मनोबल बढ़ेगा। ऐसे में प्रशासन इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए इस तरह के तत्वों पर सख्त कार्रवाई करे। 

बैठक में तय हुआ कि जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी इस घटना का संज्ञान लें अन्यथा की दशा में संगठन कार्य बहिष्कार करेगा। बैठक में  आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव,सचिव डॉ. नवीन श्रीवास्तव,  पीएमएए के अध्यक्ष डा. बीके मिश्र, डा. विजय प्रकाश यादव, सीएमएस डॉ. गनेश यादव, डॉ. सुधांशु द्विवेदी,डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. तैयब अंसारी, डॉ. एसी श्रीवास्तव, डॉ. दीपक श्रीवास्तव,डॉ. अनिल चौधरी, डॉ सुरेंद्र यादव, डॉ. उबैदुल्ला खान, डॉ.आनंद प्रकाश धर द्विवेदी सहित तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें